फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर आज पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे वन मंत्री, अगुवाई को पहुंचे पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना तीन दिवसीय दौर पर रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। दौरे के मद्देनजर पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ संजय सिंह शनिवार शाम मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे। दोनों डिवीजनों के अफसरों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

वन मंत्री अरुण कुमार 24 से 26 अप्रैल तक पीलीभीत में रुकेंगे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच की स्थिति को परखेंगे। हालांकि वन मंत्री के दौरे की सप्ताह भर पूर्व ही भनक लग गई थी। इसके बाद से ही अफसर तैयारी में जुटे थे। मुस्तफाबाद समेत अन्य स्थानों को दुरुस्त किया गया। पर्यटन स्थल से जुड़े सभी स्थानों को भी व्यवस्थित कर दिया गया है।
वन मंत्री की अगुवाई के लिए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ संजय सिंह मुस्तफाबाद पहुंच चुके हैं। इधर वन प्रेमियों का मानना है कि वन मंत्री पीटीआर की समीक्षा कर रुकी योजनाओं को बल देंगे। पर्यटन को लेकर भी आस लगाई जा रही है। महोफ रेंज वजीर हसन ने बताया कि रविवार को वन मंत्री पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। उनका तीन दिवसीय दौरा है। पीसीसीएफ वाइल्ड भी मुस्तफाबाद पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें