फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की खातिर महिला को घर से निकाला, जमीन भी हड़प ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। इसपर परिजनों ने एक लाख रुपये देकर महिला के नाम जमीन खरीदवाई। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल के लोग हरकतों से बाज नहीं आए और मारपीट कर उसे घर से निकाल गया। धोखाधड़ी कर महिला के नाम दर्ज जमीन को पति ने अपने नाम करवा लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कलीनगर निवासी रुकसार बेगम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मार्च 2015 को उसकी शादी पूरनपुर के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी राशिद उर्फ राजा के साथ हुई थी। दहेज से उसका पति राशिद, सास रौनक बेगम, जेठ आशिफ खां, देवर आशिक, जेठानी रूबी बेगम, देवरानी आफरीन खुश नहीं थे।
आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। परेशान होकर मायके पक्ष ने महिला के नाम जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये दिए। जिसपर महिला ने मंडी समिति के पास एक आवासीय भूखंड खरीद लिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल के लोग परेशान करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि छह अक्तूबर को ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर महिला के साथ मारपीट की और गर्भपात करा दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर पंचायत के बाद महिला दोबारा ससुराल में रहने चली गई।
आरोप है कि 19 फरवरी 2024 को पति ने अपने साथियों मोहल्ले के ही पप्पू व गजरौला निवासी शीवान के साथ षड्यंत्र कर धोखाधड़ी कर उसके नाम दर्ज जमीन को अपने नाम करवा लिया और दो माह बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-
बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालापीलीभीत। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मोहल्ला सादात निवासी शालू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी पंजाब के जनपद फरीदकोट के थाना व कस्बा सादिक निवासी विजय शर्मा के के साथ हुई थी। पति के अलावा, सास सुनीता देवी, ससुर सुमित शर्मा, ननद नेहा, निशा, आरती व सुमित शर्मा व पति का मौसा बरेली के थाना देवरनिया के गांव शरीफ नगर निवासी रंगनाथ, मौसी सोमवती दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि छह माह पूर्व विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

विवाहिता को पीटा और घर से निकाला
पूरनपुर। दहेज में कार, एक लाख रुपये और पिता की जमीन नाम न कराने पर गांव गजरौला खास की शिवलली उर्फ पुष्पा की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवलली ने बताया कि 29 अप्रैल 2017 को उसकी शादी गांव अमरैया कलां निवासी सुशविंदर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पिता ने उसके ससुरालियों को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं माने। बाद में पिता की जमीन पति के नाम कराने का दवाब बनाया गया। मना करने पर 19 मार्च 2023 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
आरोप है कि 20 अक्तूबर को मायके पहुंचे उसके पति सुशविंदर, सास लज्जा देवी जेठ सुशील ने मांग पूरी न होने पर तलाक के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर सभी चले गए।
कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि कोर्ट की ओर से शिवलली की ओर से उसके पति सुशविंदर, ससुर रामकृृपाल, सास लज्जा देवी, जेठ सुशील, जेठानी सुषमा देवी, गांव पहाड़पुर निवासी ममिया ससुर श्रीराम, गांव भैरोकलां निवासी फुफिया ससुर रामसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें