फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा-पीलीभीत मार्ग पर रोडवेज की बसें न चलने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा-पीलीभीत मार्ग पर रोडवेज बसें न चलने के कारण डग्गामार हावी हैं। करीब 60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर मैजिक ही यातायात का एकमात्र साधन हैं। कुछ लोग दिन में दो बार चलने वाली ट्रेनों से भी सफर करते हैं, लेकिन अधिकांश डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि इस मार्ग से बिलसंडा क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक के करीब 50 गांवों के लोग बीसलपुर होकर पीलीभीत आते-जाते हैं। बिलसंडा से रोडवेज के लिए बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के खुटराया, गौहनिया, ईंटगांव, नाग, मानपुर, मारमगार, मरौरी, करेली, बिलासपुर, बमरोली, तिलछी आदि गांवों के सैकड़ों लोगों को जरूरी कार्य के चलते रोजाना मुख्यालय रोजाना आना-जाना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पीलीभीत जाने के लिए पहले 15 किमी दूरी तय कर बीसलपुर जाना पड़ता है। इसके बाद यहां से पीलीभीत जाने के लिए वाहनों को बदलना पड़ता है।
विज्ञापन

परिवहन सेवा नहीं होने के कारण इस दौरान पूरी यात्रा डग्गामार वाहनों के सहारे रहती है। दिन में दो ट्रेनें पीलीभीत के लिए जाती हैं। बावजूद इसके अधिकतर लोगों को डग्गामार वाहनों में ही यात्रा करनी पड़ती है।
लोगों का कहना है कि बीसलपुर तक 20 रुपये और इसके बाद पीलीभीत तक 50 रुपये किराया देना पड़ता है, साथ ही डग्गामार में यात्रा के दौरान खतरा भी बना रहता है। कई बार परिवहन निगम से बसें चलाने की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार बसों का संचालन कराया जा रहा है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए इस संबंध में स्थायी बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें