फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से घिरे किसान, तीन तैरकर निकले दो को ट्यूब के सहारे बचाया

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से शुरू हुआ कटान। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। देवहा नदी ने तहसील क्षेत्र के गांव खलीनवादा में कटान तेज कर दिया है। पिछले 36 घंटे में पानी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। इसी दौरान पांच किसान पानी से घिर गए। तीन किसानों ने तैरकर खुद को बचा लिया। मगर दो किसान तैरना नहीं जानने के कारण फंस गए। गांव वरा दुनवा में खेत में जुताई करने पहुंचे दो किसानों के बाढ़ में फंसने की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने तैराकों की मदद से ट्यूब के सहारे बाढ़ में फंसे दोनों किसानों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शारदा नदी में पानी छोड़े जाने के कारण देवहा नदी में कटान तेज हो गया। इससे गांव खलीनवादा निवासी निरंजन सिंह, हरनिन्दर सिंह, दीदार सिंह, परमिन्दर सिंह पम्मा की 18 बीघा धान की फसल सहित अपनी चपेट में ले लिया। नदी के आबादी की ओर बढ़ने से हरनिन्दर सिंह, सरजीत कौर, परमिंदर सिंह, हरविंदर सिंह ने अपने पक्के मकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के प्रयास शुरू कर दिया है। उधर,गांव बरा दुनवा निवासी मुख्तार सिंह व सुरेंद्र सिंह सोमवार को देवहा नदी किनारे अपने खेत में जुताई कर रहे थे। इस दौरान नदी का अचानक जलस्तर बढ़ जाने से बह अपने ट्रैक्टर को खेत में छोड़ कर घर वापस आ गए। मंगलवार की सुबह सात बजे अपने गांव के जसविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, व गुरपेज सिंह के साथ नदी पार कर ट्रैक्टर को लेने खेत पर पहुंचे। इसी बीच नदी का जलस्तर बहुत तेजी के साथ बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ता देख तीनों लोग तैरकर अपने घर वापस लौट गए लेकिन मुख्तार सिंह व सुरेंद्र सिंह तैरना नहीं जानते थे। वह दोनों ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठ गए। इस बीच घटना की सूचना एसडीएम रामदास सिंह को दी गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तैराकों के द्वारा ट्रैक्टर के ट्यूब की मदद से दोनों किसानों को सुरक्षित बाढ़ के पानी से बाहर निकालवाया, लेकिन ट्रैक्टर खेत में ही बाढ़ के पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें