फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सोने के दामों में उतार-चढ़ाव से फीकी पड़ी सहालग की रौनक

Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सहालग का सीजन होने के बावजूद सराफा बाजार में वह रौनक नहीं दिखाई दे रही, जो हर साल शादी-विवाह के समय दिखती थी। सोने की लगातार बढ़ती कीमतें और दामों में आए दिन होने वाला उतार-चढ़ाव खरीदारों को संशय में डाल रहा है। यही कारण है कि ग्राहक आभूषण खरीदने के लिए अंतिम समय का इंतजार कर रहे हैं, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के काशीनाथ ज्वेलर्स के स्वामी राघव अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम बार-बार बदल रहे हैं। कभी कीमतें ऊपर जा रही हैं तो कभी अचानक गिरावट दर्ज हो रही है। इस अस्थिरता के कारण लोग खरीदारी को लेकर दुविधा में हैं। कई ग्राहक दाम कम होने की उम्मीद में आभूषण खरीदने से रुक रहे हैं, जबकि कुछ लोग कार्यक्रम की तिथि के बिल्कुल नजदीक जाकर ही खरीदारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दाम बढ़ने की वजह से ग्राहकों की प्राथमिकता भी बदल रही है। भारी वजन वाले आभूषणों की जगह लोग अब हल्के वजन के गहनों को चुन रहे हैं। इससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई है। शादी के सीजन में आमतौर पर बाजार में अच्छी-खासी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस बार सोने की कीमतों ने रौनक को फीका कर दिया है। शहर में छोटे-बड़े लगभग 30 ज्वेलर्स की दुकानें हैं, जिन पर ग्राहकों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम देखी जा रही है। शुक्रवार को भी सोने के दामों में करीब तीन हजार रुपये का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें