फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच जोनल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे, पोर्टल पर दर्ज होगी कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति

Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रवेश पत्र और कापियां परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का विवरण परिषद के पोर्टल पर दर्ज करने की निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी की है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने को पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगाए हैं। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। इनकी ड्यूटी लगा दी गई है। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल भी क्रियाशील है।
पोर्टल पर भरा जाएगा उपस्थिति का विवरण

केंद्रों पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लग रही है। इनकी ड्यूटी के संबंध में भी निर्देश जारी हुए है। बीमारी बताकर ड्यूटी कटाने का प्रार्थना पत्र देने वाले को स्वास्थ्य प्रमाण भी देना होगा। उधर, बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का विवरण परिषद के पोर्टल पर दर्ज कराए जाने का निर्देश डीआईओएस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें