फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर में कई जगह आग, डीएफओ बोले- सूखे पत्ते जलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर में माधोटांडा रोड पर कई जगह आग लगा दी गई। इससे तमाम वन्य जीवों के लिए खतरा भी पैदा हुुआ। कई जगहों पर आग तेजी पकड़ रही थी पर आग बुझाने का कोई इंतजाम न था। न ही वन्य जीवों को खतरे से बचाने के लिए कोई सतर्कता दिख रही थी। हालांकि, डीएफओ का कहना है कि गर्मियों को देेखते हुए सूखे पत्तों में एहतियातन आग लगवाई गई है।
विज्ञापन

पीटीआर में छोटे-बड़े तमाम वन्य जीव रहते हैं। पीलीभीत-माधोटांडा रोड पर कई जगह बुधवार को आग जलती देखी गई। आग सड़क किनारे से होते हुए जंगल के अंदर तक पहुंच रही थी। आग लगने से वन्य जीवों को खतरा है मगर यह कहना मुश्किल है कि इस आग से नुकसान हुआ या नहीं। फिलहाल बुधवार शाम तक आग जलती रही।
वन विभाग का कहना है कि आग एहतियातन लगवाई गई, लेकिन जहां पर आग जल रही थी न तो वहां पर कोई विभागीय कर्मचारी मौजूद था और न ही आग भड़कने पर उसे काबू करने के इंतजाम दिखे। डीएफओ नवीन खंडेलवाल का कहना है कि पतझड़ में सूखे पत्ते बड़े पैमाने पर एकत्र हो जाते हैं। इनसे बड़ी आग लगने का का खतरा रहता है। इसलिए सूखे पत्तों में एहतियातन आग लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें