फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर आग की सूचना के बाद दौड़ी दमकल की टीम

विज्ञापन
कलीनगर क्षेत्र के गांव शाहगढ़ के खेतों जलती आग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तीन गांव की सीमा में आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम सक्रिय नजर आई। ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में भगदड़ मची रही। दरअसल तेज हवाएं चलने से आबादी क्षेत्र के प्रभावित होने का डर पैदा हो गया था।
विज्ञापन

आग लगने की घटना शाहगढ़, जमुनिया और गुलाबटांडा गांव के निकट हुई। आग की शुरूआत खेतों में खड़ी नरई से हुई। तेज हवाएं चलने से आग ने रफ्तार पकड़ी और विकराल रूप धारण कर लिया। जमुनिया गांव में करीब दस एकड़ नरई जलकर नष्ट हो गई। यहां दमकल के छोटे वाहन के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शाहगढ़ क्षेत्र में भी करीब एक घंटा तक आग की लपटें उठती रहीं। ग्रामीणों के साथ जागरूक किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए। दमकल की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब दस एकड़ नरई नष्ट होने की बात सामने आई। गुलाबटांडा क्षेत्र के आसपास भी आग से नरई नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें