फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना की एहतियाती खुराक लगवाने पहुंचा युवक, लगा दिया एंटी रैबीज इंजेक्शन, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
पवन चंद्रा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आरोप है कि डॉक्टर के अधीन एक प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी ने कोविड 19 की जगह उसे एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ने टीकाकरण रिकार्ड कार्ड पर इंट्री करने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महेवागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ में शनिवार को एक युवक को कोविड 19 के टीके की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। शिकायत होने और मामला सोशल मीडिया में छाने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण करने वाले प्राइवेट कर्मचारी को सीएचसी से हटाकर पल्ला झाड़ लिया। हालांकि पीड़ित ने सीएम और डीएम से भी जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत श्रीनगर गांव के मजरा नयापुरवा निवासी शिवम जायसवाल उर्फ छोटू पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि एहतियाती खुराक (कोविड 19 टीका) लगवाने शनिवार को वह सीएचसी फूलबेहड़ गया था।

आरोप है कि डॉक्टर के अधीन एक प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी ने कोविड 19 की जगह उसे एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ने टीकाकरण रिकार्ड कार्ड पर इंट्री करने की बात कही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का शिकार हुए युवक ने विरोध जताया। आरोप है कि गलती मानने की बजाय स्वास्थ्यकर्मियों ने उल्टे बदसलूकी कर भगा दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, डीएम और सीएमओ समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गलतफहमी के कारण एंटी रैबीज इंजेक्शन लग गया था। टीकाकरण करने वाले को तत्काल हटा दिया गया है। भविष्य में ऐसी गलती न हो इसको लेकर स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

- अमितेश दत्त द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें