फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया में बवाल, दीवार कूदकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। नामांकन कराने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह पर पुलिस के सामने भीड़ ने हमला कर दिया। निशान सिंह के समर्थकों और हमलावरों के बीच जमकर मारपीट हुई। निशान सिंह किसी तरह दीवार फांदकर नामांकन कराया। इधर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

यह घटना अमरिया ब्लॉक के बाहर दोपहर करीब 12 बजे हुई। भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह पूर्वाह्न करीब 11 बजे अमरिया ब्लॉक कार्यालय में नामांकन कराने के बाद लौट चुके थे। इसके करीब आधा घंटे बाद दोपहर 12 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख व निर्दलीय प्रत्याशी निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह अपना पर्चा दाखिल करने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए ब्लॉक कार्यालय से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बेरीकेडिंग कर रखी थी, जहां पुलिस बल तैनात था। दोपहर को बेरीकेडिंग के पास भीड़ जमा थी, जिसमें शामिल लोग भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बताए जा जाते हैं।
निशान सिंह का आरोप है कि बेरिकेडिंग के पास पहुंचने पर उनकी कार को भीड़ में भीड़ में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। उनके समर्थकों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। फिर तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि हमलावरों ने निशान सिंह की गाड़ी भी तोड़ डाली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को बचाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। उस वक्त एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, एसडीएम रामदास ब्लॉक परिसर में मौजूद थे। मारपीट की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। तभी भीड़ के चंगुल से छूटकर निशान सिंह भागकर ब्लॉक की तरफ पहुंचे, लेकिन मेनगेट पर भी कुछ हमलावर मौजूद थे। इस पर वहां से भागकर, वह दूसरे गेट की तरफ पहुंच गए और दीवार कूदकर ब्लॉक परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को गलियों में खदेड़ दिया। इसके बाद माहौल शांत हो सका। नामांकन के बाद निशान सिंह को पुलिस सुरक्षा में उनके घर पहुंचाया गया। हालांकि इस मामले में उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मेरे समर्थकों ने नहीं किया हमला
राजनीतिक साजिश के तहत मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे है। मेरे समर्थकों ने किसी पर कोई हमला नहीं किया है। हार के डर से छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। - सर्वजीत सिंह, भाजपा प्रत्याशी ब्लॉक अमरिया
मेरे ऊपर हमला भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने किया है। प्रशासन की ओर से ढील बरती गई है। हमारे प्रस्तावकों से भी मारपीट की गई। बमुश्किल अपनी जान बचाकर भाग सके। - निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी
इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नीं दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। - सुनील कुमार, सीओ सदर
मारपीट की घटना का पता लगते ही पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे और भीड़ को खदेड़ दिया गया। कार्रवाई के लिए कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वीडियो फुटेज के आधार जांच करा रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - रामदास, एसडीएम, अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें