फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिश्ता तय होने के बाद युवती को घुमाने ले गया मंगेतर, दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

Sun, 21 Jan 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर क्षेत्र में रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने मंगेतर पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद युवती को उसका मंगेतर घुमाने ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ दिया गया। युवती के पिता और भाई जब बात करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घर से धक्का देकर भगा दिया। युवती ने मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


युवती की शादी का रिश्ता बरेली के थाना इज्जतनगर की बसंत बिहार कॉलोनी निवासी सुमित मिश्रा से तय हुआ था। 24 नवंबर को रोक की रस्म पूरी हुई। 15 जनवरी को सगाई और 18 अप्रैल को शादी होना तय हुआ। शादी तय होने के बाद सुमित अपनी मंगेतर के साथ 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक राजस्थान और मथुरा-वृंदावन घूमता रहा।

दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता  
युवती का आरोप है कि इस दौरान सुमित ने उसके साथ गलत हरकतें और छेड़छाड़ की। बाद में दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर तय रिश्ता तोड़ा जा रहा है। गलत हरकतों के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी रिकार्डिंग युवती के पास है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता व उसके परिजनों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए।
विज्ञापन


युवती के पिता और भाई बात करने उसके घर गए तो सुमित के परिजनों ने बात नहीं की और धक्का देकर घर से भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुमित मिश्रा, उसके पिता राजेश मिश्रा, मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें