फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी गौरव विश्रोई बने माधोटांडा प्रभारी, रामसेवक बने पूरनपुर कोतवाल

विज्ञापन
faurav became the in charge of madhotanda
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली में लंबे समय से चल रहे विवादों के सिलसिले को देखते हुए एसपी ने पूरनपुर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह को वहां से हटाकर उन्हें थाना हजारा का प्रभारी बनाया गया। उनके स्थान पर माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक को भेजा गया है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टरों का लाइन में करने साथ ही 15 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें बरेली से आए दो इंस्पेक्टरों को जहानाबादा और बीसलपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली में जुआ का अड्डे से लेकर डोडा प्रकरण तक के मामला सुर्खियों में रहा था। मामले में पुलिस की जमकर फजीहत भी हुई थी। इसके अलावा कई इंस्पेक्टरों का तबादला अंतरजनपदीय होने के कारण एसपी दिनेश कुमार पी ने सोमवार रात को पूरनपुर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह को हटाकर उन्हें थाना हजारा का प्रभारी बनाया। उनके स्थान पर माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक को पूरनपुर कोतवाल की जिम्मेदारी दी। एसओजी प्रभारी गौरव विश्रोई को माधोटांडा प्रभारी और हजारा थाना प्रभारी तेजपाल सिंह को वहां से गजरौला थाने का प्रभारी बनाया। गजरौला प्रभारी इंद्र सिंह को वहां से हटाकर पुलिस लाइन में डीसीआरबी प्रभारी की जिम्मेदारी दी। इधर, थाना सेहरामऊ उत्तरी के एसओ आशुतोष रघुवंशी को हटाकर उन्हें बतौर एसआई सुनगढ़ी में तैनात किया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर योगेश कुमार को जिम्मेदारी दी। डीसीआरबी प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार को एसओजी प्रभारी, पुलिस लाइन अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर महेश सिंह को सुरक्षा न्यायालय प्रभारी बनाया। इधर, बरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल, बीसलपुर कोतवाल कमल सिंह, जहानाबाद इंस्पेक्टर नरेश कश्यप को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में तैनात किया है। उनके स्थान पर बरेली से आए इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा को जहानाबाद, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी को बीसलपुर कोतवाल बनाया है। वहीं बरखेड़ा थाने में पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें