फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी की गांरटी के लिए में आवाज बुलंद करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देश के तमाम किसान संगठनों के पदाधिकारी अक्तूबर में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की गारंटी के लिए दिल्ली में आवाज बुलंद करेंगे। इसके लिए हरिद्वार में गंगा तट पर किसानों ने शपथ ली है। हरिद्वार से लौटे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के चिंतन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान छेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर गांव से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखें ताकि आवाज बुलंद हो सके। हरिद्वार से लौटे संगठन की युवा इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एमएसपी गारंटी के लिए 22 साल पहले हमारे बुजुर्गों ने सरदार वीएम सिंह जी नेतृत्व में जो लड़ाई शुरू की थी वह अब निर्णायक मोड़ में है। तहसील सचिव सोनू मान ने कहा कि संगठन ने कभी हिंसक आंदोलन नहीं किया। और न ही कभी किसी किसान का अहित होने दिया। संगठन की विचारधारा पर फख्र है। पूरनपुर के किसान एमएसपी गारंटी के लिए संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें