फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
गांव फरदिया शिव मंदिर के पास विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोग।स्रोत - संवाद
विज्ञापन
अमरिया। माधौपुर फरदिया गांव के पास निर्माणधीन हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर एचटी लाइन डालने का विरोध एवं आदि मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष भजन लाल के नेतृत्व में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


धरनास्थल पर तैयार किए गए मांग पत्र में कहा गया कि फरदिया गांव के पास हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन डाली जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। पूर्व की भांति बिजली लाइन को भूमिगत किया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए मंदिर परिसर एवं खेतों तक आने-जाने के लिए अंडरपास का निर्माण कराया जाए। गांव में जल निकासी व्यवस्था को पूर्ववत सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की।
मानक अनुरूप ढलान न होने से हादसे
सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि हाईवे के मोड़ों पर अधिक ढलान दिए जाने से आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं हो रही हैं। ढलान को मानक के अनुरूप बनाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा हाईवे पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से अंधेरा रहने की समस्या उठाई गई। लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव बरात बोझ के पास हाईवे निर्माण के लिए लगाए गए प्लांट से निकलने वाले वाहनों से उड़ने वाली मिट्टी से प्रदूषण और धुंध के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की गई। धरना देने वालों में तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति, जिला मंत्री अशोक कुमार राठौर, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें