फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जहानाबाद। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव खरुआ सैजना निवासी विवाहिता के साथ मारपीट की गई। ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या की कोशिश का भी आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरुआ सैजना निवासी सुशीला देवी पुत्री लाल सिंह ने एसपी के आदेश पर थाने में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 10 जुलाई 2012 को राजेश निवासी ललौरीखेड़ा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति राजेश, सास ककिया देवी, देवर शिवम व रिंकू उर्फ रामपाल, देवरानी सुमन पत्नी रामपाल, नंद गीता देवी व ननदोई देवदत्त दहेज में तीन लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोप है कि एक बार आरोपियों ने फंदा कसकर उसकी हत्या की भी कोशिश की। हालांकि गांव के अन्य लोगों ने उसकी जान बचा ली। 19 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद जब मायके पक्ष के लोग उसे लेने और समझाने के लिए ससुराल पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें