फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिला मुआवजा, बदले गए कार्यवाहक प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाग में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अफसरों की उदासीनता अड़ंगा लगा रही है। भवन निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया, बजट होने के बावजूद उनका मुुआवजा अटक गया। वजह बना कॉलेज का खाता न होना। अब भुगतान कराने के लिए कार्यवाहक प्राचार्य को हटाकर जिला अस्पताल के सीएमएस को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

खाग में 354 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए कुछ जमीन किसानों की भी ली गई। किसानों को 41 लाख का मुआवजा दिया जाना है, जो कॉलेज के नाम से ही होना है। पिछले कुछ महीने से खाता खुलवाने की जद्दोजहद चल रही है लेकिन अनदेखी के कारण खाता नहीं खुल सका। भुगतान को लेकर किसान अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के प्राचार्य के पास थी। कुछ दिन पहले उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई। अब जिला अस्पताल के नए सीएमएस डॉ. वीके तिवारी को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया। अब वह खाता खुलवाने के प्रयास में जुुटे हैं, ताकि किसानों का भुगतान हो सके और निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कुछ विभाग आईटीआई परिसर में भी बनेंगे - राजकीय मेडिकल कॉलेज के कुछ विभाग आईटीआई परिसर में भी बनाए जाएंगे। यहां खाली पड़ी जमीन स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है, जहां एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें दो सौ बेड का एक अस्पताल, छात्रों के लिए हॉस्टल और कुछ विभाग के दफ्तर भी यहां शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें