फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद अतिक्रमण कर रहे, दूसरों से करा कर रहे कमाई

Mon, 19 Feb 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
encroachment
विज्ञापन
नगर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों की पटरी अतिक्रमण की गिरफ्त में है। कुछ दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए नाली पर स्लैब डाल खुद अतिक्रमण कर रखा है तो कुछ ने अपनी दुकान के आगे पटरी पर खोमचे फड़ वाले को किराये पर जगह दे रखी है। पूरे नगर के सभी मार्गों पर करीब 50 व्यापारी अपनी दुकान के आगे 75 से अधिक खोमचे, ठेलिया व फड़ लगवा लाखों रुपये प्रति वर्ष की उगाही कर रहे हैं, जबकि शहर के लोग अक्सर इस अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम के झाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन मार्गों पर है अतिक्रमण
नगर के स्टेशन रोड, कोतवाली रोड, माधोटांडा रेलवे क्रासिंग रोड, पकड़िया चौराहा रोड आदि मार्गों पर कई दुकानदार नाली पर स्लैब डाल कर उस पर स्थायी तौर पर कब्जा कर रखा है। दुकानदार अपनी दुकान खोलने के बाद उसका काफी सामान इन्हीं स्लैबों पर रखते हैं। इतना ही नहीं कई दुकानदार स्लैब से आगे स्थित पटरी पर भी अपना सामान रखते हैं। इसी मार्ग के कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे ठेले व खोमचे वालों को अथवा फड़ वालों को जगह दे देते हैं। ऐसे खोमचे व फड़ वाले अपनी दुकान तो शहर की पटरी पर लगाते हैं, लेकिन उसके एवज में वह उन दुकानदारों को जगह के हिसाब से 1000 से लेकर 3000 रुपये तक किराया देते हैं जो अपने आगे इन्हें खोमचा फड़ लगाने देते हैं। ऐसा कर करीब 75 दुकानदार इन अस्थायी अतिक्रमणकारियों से साल में करीब लाखों रुपये की आमदनी करते हैं, लेकिन इसका खामियाजा नगरवासियों व दूर दराज से आने वालों को जाम के झाम में फंस कर भुगतना पड़ता है।

चौकी बगल में, चौराहे पर अतिक्रमण
स्टेशन चौराहा स्थित पुलिस चौकी के ठीक बगल में खजुरिया, पीलीभीत मार्ग पर सड़क पर नियमित फल के ठेलों को लगा अतिक्रमण कर अपना धंधा करते हैं। नगर के मुख्य चौराहा पर इस अतिक्रमण के चलते जहां कई बार जाम लगता है वहीं लोगों को आवागमन में भी खासी असुविधा होती है।
विज्ञापन


नहीं कोई पार्किंग सुविधा
नगर में पार्किंग की सुविधा न होने से अधिकांश सड़कों पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। कोतवाली, पुराने तहसील भवन, सीएचसी के सामने खड़े होने वाले वाहनों से अक्सर जाम की झाम में लोग फंसते हैं।

बेतरतीब वाहनों से लगता है जाम

नगर की स्टेट बैंक शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के बाहर फुटपाथ पर खड़ी होने वाली बाइकों से भी लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है और अक्सर जाम लगता है। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बीच रोड में ही लोग बाइक खड़ी कर रहे हैं।

अतिक्रमण को लेकर व्यापारी नेताओं से वार्ता हुई थी। व्यापारी नेताओं ने टीनशेड सहित अन्य अतिक्रमण स्वयं हटवा लेने का आश्वासन दिया था। टीनशेड तो हट गए, लेकिन अन्य अतिक्रमण नहीं हट सका। शीघ्र ही अभियान चलाकर पूरे नगर को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा।
शशिभूषण राय, एसडीएम

स्टेशन रोड सहित मुख्य सड़कों से टीनशेड हटवाने का आश्वासन वार्ता में दिया गया था। व्यापारियों ने स्वयं ही टीनशेड हटा लिए। ठेले और खोमचे हटवाने का काम व्यापार मंडल का नहीं है। दुकानों के नालों के बाहर सामान रखकर किया जाने वाला अतिक्रमण, दुकानों के बाहर लगने वाले खोमचे, ठेले हटवाना पुलिस, प्रशासन का कार्य है।
हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता।

रामलीला मेला बाजार सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटवाने को डीएम ने टीम का गठन एसडीएम की अध्यक्षता में किया है। टीम में उनको और सीओ को भी शामिल किया गया है। शीघ्र ही रामलीला मेला मैदान सहित अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मद हनीफ खां, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें