फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बराही रेंज से महोफ के जंगल की ओर निकले हाथी, निगरानी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। बराही रेंज के बाइफरकेशन मार्ग पर देखे गए नेपाली दो हाथी महोफ के जंगल की ओर निकल गए। पीटीआर की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। विभागीय कर्मियों की मानें तो हाथी अपने पुराने रास्ते पर माला जंगल की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

बराही रेंज क्षेत्र में चार दिन पहले पहुंचे नेपाली हाथी लगातार चहलकदमी कर क्षेत्र को बदल रहे हैं। शुक्रवार सुबह हाथियों का जोड़ा बराही रेंज के बाइफरकेशन मार्ग के आसपास देखा गया। विभाग के निगरानी शुरू की थी। रात के समय हाथी नहर को पार कर महोफ के जंगल की ओर निकल गए। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।
माना जा रहा है कि हाथी आगे चलकर माला रेंज के जंगलों की ओर बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी हाथियों का झुंड कई महीनों तक माला रेंज के जंगलों में डेरा जमाए रहा था। उस दौरान हाथियों ने जंगल से सटे गांवों की कृषि भूमि में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें