फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृत गोवंशों के अवशेष मिलने की शिकायत पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गोशाला में मृत गोवंशों के अवशेष मिलने के मामले में शिकायत सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम रपटा पुल के निकट मृत गोवंशों के कुछ अवशेष दिखाई देने की सूचना मिलने पर गोसेवा रक्षक समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों का कहना है कि मृत पशुओं को दफनाने के लिए चिह्नित स्थान पर कुछ अवशेष मिट्टी से बाहर दिखाई दे रहे थे। समिति के सदस्य एवं नामित सभासद गौरव शर्मा ने कहा कि मृत पशुओं के निस्तारण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। उनका कहना है कि पर्याप्त गहराई में दफन न किए जाने पर अवशेष बाहर आ सकते हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण की आशंका बनी रहती है।

शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार ने मौके पर कर्मियों को भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ अवशेष मिट्टी से बाहर दिखाई दिए थे, जिन्हें तत्काल दोबारा मिट्टी में दबा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसेवा रक्षक समिति के शिवम कश्यप, अखिलेश गुप्ता आदि ने भी मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें