पीलीभीत। नौगवा चौराहा स्थित फ्लाईओवर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरखेड़ा थाना के गांव पौटा कलां निवासी 55 वर्षीय याकूब ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे नौगवा चौराहा स्थित फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद याकूब की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें छलांग लगाते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने छानबीन की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला की याकूब का घर में झगड़ा हुआ था। इसी बात से खफा होकर फ्लाईओवर से कूदकर आत्म हत्या कर ली है। परिवार वाले भी कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी भी कार्रवाई को लेकर परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं।
फ्लाईओवर से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो मिलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी