फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला मोड़ पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। असम हाईवे के माला मोड़ पर गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे पोते को भी मामूली रूप से चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव के पिपरिया भजा निवासी पूरन लाल अपने बाबा मोतीराम के साथ गजरौला आया था। वहां विद्युत उप केंद्र पर बिजली का बिल जमा करने और अन्य काम निपटाने के बाद बाइक से बाबा को लेकर माला कॉलोनी जा रहा था। पूरनलाल ने बताया कि माला कॉलोनी से गेहूं काटने के लिए दराती लेनी थी। असम हाईवे पर माला मोड़ की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे 65 वर्षीय मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें