पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम पुलकित खरे से दो फरियादियों ने शिक्षा के अधिकार के तहत सूची में नाम शामिल होने के बाद प्रवेश नहीं देने का एक प्राइवेट स्कूल पर आरोप लगाया। डीएम ने स्कूल के प्रबंधक को तलब करते हुए प्रबंधक को दोनों बच्चों के प्रवेश लेने निर्देश दिए। बीएसए से फोटो सहित संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आवास विकास कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता खातिब अहमद और मोहम्मद इकबाल ने एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जारी सूची में नाम होने के बाद भी प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाया था। मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जन सुनवाई में मौजूद बीएसए को संबंधित विद्यालय के प्रबंध को बुलवाने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे स्कूल के प्रबंध के तत्काल दोनों बच्चों को नियमानुसार स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। दोनों को प्रवेश देने के बाद फोटो सहित आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा डीएम ने बीएस को निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृति किए गए समस्त छात्र/छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि जिन बच्चों को संबंधित स्कूलों की लिस्ट में नाम शामिल है। सभी का तीन दिन में अभियान चलाकर प्रवेश दिलाए और सभी स्कूलों से प्रवेश को लेकर लिखवा कर लेने के निर्देश दिए गए है।
लिस्ट में नाम होने के बाद भी बेनहर स्कूल में दो बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। प्रबंधक को बुलवाकर स्कूल में तत्काल प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। फोटो सहित आख्या मांगी गई थी। इसके अलावा तीन दिन में बीएसए को अभियान चलाकर संबंधित स्कूलों में बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने और स्कूल से लिखित में लेने के निर्देश दिए गए है। - पुलकित खरे, डीएम