पीलीभीत में प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
पीलीभीत में प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से नाराज ई-रिक्शा संचालकों ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे छतरी चौराहे के पास एकत्र होकर टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। हाईवे पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने काफी हंगामा किया। बाद में सभी कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
ई-रिक्शा संचालकों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ बेवजह कार्रवाई की जा रही है। पांच-पांच हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जो रुपये दे देता है, उन पर कार्रवाई नहीं होती, जो नहीं देता उनका रिक्शा सीज कर दिया जाता है। पिछले दिनों काफी संचालकों पर कार्रवाई की गई। रिक्शा संचालकों का कहना है कि वे लोग गरीब हैं। ई रिक्शा चलाकर किसी तरह अपना परिवार पालते हैं। अगर ऐसे में बेवजह कार्रवाई की जाएगी तो उनके परिवार का क्या होगा।