फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पड़ोसियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। रिश्तेदारी में आई गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा। सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया की चांदनी ने बताया कि वह बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर नौ में अपने भाई भगवत सरन के घर आई थीं। इसी दौरान 13 नवंबर को शाम छह बजे मोहल्ले केे ही सोवरन, अजय, हेमेंद्र व अजय घर में घुस आए और हमलावर हो गए। इन लोगों ने भाई ओमप्रकाश, मां मैना देवी और पिता रामपाल को पीटना शुरू कर दिया। चांदनी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो सिर पर डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें