फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

विज्ञापन
बीसलपुर के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) की ओर से रविवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एवं गाइड, रेडक्रॉस और युवा क्लबों से जुड़े करीब 250 युवाओं ने भाग लिया और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक अनुपम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आरपी गंगवार, सुमित जैसवार और लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश दिया। संवाद
-
नशा मुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प
फोटो-6
पूरनपुर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों ने सजीव प्रसारण देखा। नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का संजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. मृदुला शर्मा, शाहिद खान, डॉ. जयनाराण, सोनू, अनूप शुक्ला, आशीष कंचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने जीवन में कभी कोई नशा न करने और न किसी को करने देने की शपथ ली। विचार गोष्ठी में डॉ. पवन त्रिवेदी ने युवाओं को नशे की लत और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।इस तरह अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें