फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत में तीन से नौ अगस्त तक होगा जुगनुओं का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में तीन से नौ अगस्त तक जुगनू (फायर फ्लाई) सर्वे अभियान चलाया जाएगा। सेव इन्वायरमेंट सोसायटी की ओर से सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में ईको क्लब के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था के टीएच खान ने बताया कि अभियान के दौरान जुगनुओं की मौजूदगी वाले क्षेत्रों की पहचान करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी एकत्र की जाएगी। सर्वे के दौरान मुख्य रूप से यह पता लगाया जाएगा कि जिले की किस तहसील और किन गांवों में जुगनुओं की संख्या अधिक है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से यह जानकारी भी ली जाएगी कि कुछ वर्ष पूर्व किन स्थानों पर जुगनू अधिक दिखाई देते थे और वर्तमान में उनकी स्थिति क्या है। ईको क्लब के विद्यार्थियों को जुगनुओं के पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें