फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में डॉ. परमिंदर ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रयागराज में नौ और 10 मार्च को हुई यूपी स्टेट मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बेनहर स्कूल के एमडी डॉ परमिंदर सिंह सैहमी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से कराई गई थी।
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अमन सिंह ने बताया कि प्रयागराज के मेयो हाल (अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) में हुई उत्तर प्रदेश मास्टर्स टेबल टेनिस चौंपियनशिप में डॉ. परविंदर ने गाजियाबाद के वीएम अग्रवाल, लखनऊ के कमरुद्दीन और बीपी तिवारी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद उनका मुकाबला नोएडा के सुरेंद्र कुमार विनोदिया से हुआ। डॉ. सैहमी ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। उन्हें न्यायाधीश डीपी सिंह ने पुरस्कृत किया। अब वह हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें