ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला में बीडीओ योजनाओं के क्रियान्वयन पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला अमरिया के एक बैंक्वेट हॉल में हुई। इसमें बच्चों को निपुण बनाने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बीडीओ ने परिषदीय स्कूलों में कराए जा रहे कायाकल्प के काम जल्द पूरे कराने को कहा।
मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख अमरिया निशांत सिंह उर्फ श्याम सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प से काफी काम कराए हैं। क्षेत्र पंचायत अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में कायाकल्प के कुछ छोटे-मोटे काम बाकी रह गए हैं, उन्हें जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव ने प्रधानों ने से कहा कहा कि विद्यालयों में कायाकल्प के जो भी काम बाकी रह गए हैं, उन्हें समय से पूरा कराएं। कार्यक्रम में बलिया के प्रधान परमेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस, प्रधान उड़रा के प्रधान हरपाल सिंह, डॉ. जगतार सिंह, एआरपी प्रवीण शुक्ला, खेमपाल सिंह, दिलीप कुमार, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, स्पेशल एजुकेटर संजीव मिश्र, नूतन कुमार, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।