फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजनाः युवाओं को नहीं मिला प्रोत्साहन, पूरे वर्ष तरसे खिलाड़ी

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बोनी का बदहाल खेल मैदान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। खेल के सामान उपलब्ध कराने और खेलकूद की बुनियादी सुविधाओं के लिए खिलाड़ी पूरे वर्ष तरसते रह गए। वर्ष 2021-2022 की जिला योजना में 28 लाख 43 हजार रुपये मंजूर किए गए थे लेकिन आवंटन 2.59 लाख रुपये का ही हुआ। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र के उन खिलाड़ियों पर पड़ा जो साधन के अभाव में नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कहीं खेल का मैदान बदहाल है तो कहीं सामान उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को खेल का सामान देने और गांव-गांव बनाए गए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के मैदानों को संवारने के मकसद से जिला योजना में युवा कल्याण विभाग ने प्रस्ताव शामिल किए थे। प्रस्तावों की मंजूरी के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद बंध गई थी। जब-जब खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर तैनात युवा कल्याण अधिकारियों से संपर्क करते, उन्हें यही बताया जाता था कि जिला योजना से बजट स्वीकृत है। परिव्यय स्वीकृत होने का मतलब यही होता है कि धन का आवंटन होगा लेकिन जब 31 मार्च 2022 आ गई और धन नहीं मिला तो खिलाड़ी निराश हो गए।
खेल मैदान की चार एकड़ जमीन पर उगी है खास
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव माधोटांडा में ग्राम पंचायत की चार एकड़ भूमि युवक मंगल दल खेल मैदान के नाम में दर्ज है। पर्याप्त जमीन होने के बाद भी युवा अपनी प्रतिभा नहीं निखार पा रहे हैं। वजह यह है कि देखरेख के अभाव में मैदान बदहाल पड़ा है। पूर्व में युवाओं की मांग के बाद विधायक ने मैदान से संबंधित दस्तावेज मांगे। तहसील प्रशासन ने भी मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन कार्रवाई को लेकर अब कोई तेजी नहीं दिखाई दे रही है। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 16 गांव में खेल मैदान के नाम दर्ज भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके बाद जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

किस मद में कितना धन हुआ था मंजूर
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 5.75 लाख
प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए 6.93 लाख
युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन के लिए 15.75 लाख
571 युवक मंगल दल और 485 महिला मंगल दल हैं गठित
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला युवा कल्याण अधिकारी राजकुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके कार्यभार लेने से पहले पिछली जिला योजना में प्रस्ताव गए थे। इसलिए पुराने प्रस्तावों के विषय में जानकारी नहीं है। वर्ष 2022-23 की जिला योजना के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें