फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मनाई गई धन्वंतरि जयंती

विज्ञापन
भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते प्राचार्य डा. एसएस बेदार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में हवन पूजन के बाद भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित की गई। प्राचार्य डॉ. एसएस बेदार, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अनुराधा ने प्रतिमा का पूजन किया। अधिकतर प्रोफसरों और विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भगवान धन्वंतरि की जयंती एवं विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। अध्यक्षता डॉ. अश्वनी सचदेवा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मीरा वर्मा रहीं। डॉ. पंकज ने आयुर्वेद के आधार पर पोषण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. अदिति पांडे ने निरोगी रहने के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. अनिल सक्सेना ने आहार का वर्गीकरण करते हुए बताया कि किस दिन कौन सा आहार कितनी मात्रा में लेना चाहिए। संचालन डॉ. अनिल मिश्रा ने किया। आज के दिवस को नीमा की ओर से सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए गरीब जनता की निरंतर सेवा के लिए डॉ. गोपाल कृष्ण जौहरी और मोहम्मद सलीम खान को सम्मानित किया गया। डॉ. एके गुप्ता, दीपांकर मंडल, डॉ. लल्लन सिंह, मोहम्मद नईम, डॉ. दीपक, डॉ. संतोष, मनीष अवस्थी, सलमान अली, डॉ. मुकेश, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. विनय कुमार शर्मा, डॉ. अमित आनंद, डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. डीपी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें