फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गायत्री और देवयज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में एक स्थान पर रविवार को गायत्री यज्ञ और दूसरे स्थान पर देवयज्ञ हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्ति पीठ में परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में शक्ति पीठ प्रबंधक सत्यपाल यादव ने कहा कि आजकल की समस्याओं का समाधान केवल आध्यात्मिकता से ही संभव है। सभी लोगों को गायत्री यज्ञ को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। इस मौके पर गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन, प्यारेलाल, अनोखेलाल, चेतराम, सत्यवती, कमलेश कुमारी, लज्जावती, कांती देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्यसमाज भवन में पहले देवयज्ञ हुआ और बाद में वेदों का स्वाध्याय। शांति पाठ और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। दोनों कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने काफी बढ़चढ़कर भाग लिया। यज्ञ स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें