फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हादसे की साजिश: बरेली-पीलीभीत रेलवे ट्रैक पर मिला सरिया, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटाया

Sun, 24 Nov 2024 02:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर जहानाबाद के पास ट्रैक पर सरिया पड़ी मिली। मामले की जानकारी लगने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरिया को हटाया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने हटाया ट्रैक से सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर जहानाबाद के पास शुक्रवार की रात ट्रैक पर सरिया पड़ी मिली। इससे विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरिया को हटाया। आरपीएफ प्रभारी की तहरीर पर जहानाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने दस बजे ट्रेन संख्या 05312 बरेली के लिए रवाना हुई। लोको पायलट ने जहानाबाद के समीप खंभा संख्या 267/1 व 267/2 के बीच ट्रैक पर सरिया रखे होने की जानकारी दी। इस पर रात में ही आरपीएफ और जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरिया को हटाया। इससे बड़ा हादसा टल गया। 

बाद में आरपीएफ ने डॉग स्क्वॉड की मदद से वहां पर छानबीन की, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका। शनिवार को भी स्थानीय पुलिस और आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरपीएफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पर मौके पर जाकर जांच की। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आरपीएफ लगातार निगरानी के दावे करती है। इसके बावजूद ट्रैक पर खड़े कोच से तांबे का तार चोरी होने की घटना होने के साथ ही बरेली रेलखंड पर सरिया मिलना उसकी सजगता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें