फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से आवास पर गए डिप्टी जेलर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
पीलीभीत। डिप्टी जेलर उदयराज पटेल। (फाइल फोटो) - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्यूटी से आवास पर गए डिप्टी जेलर 52 वर्षीय उदयराज पटेल की शुक्रवार शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कारागार प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद कारागार प्रशासन को सौंप दिया। सलामी के बाद शव उनके गृह जनपद जौनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में डिप्टी जेलर के पद पर तैनात उदयराज मूल रूप से जौनपुर के थाना सुजानगंज के गांव सरायओगी के निवासी थे। जुलाई 2019 में तबादले पर पीलीभीत जिला कारागार में आए थे। इसके बाद से परिवार के साथ कारागार की आवासीय कॉलोनी में रहते थे। एक सप्ताह पहले परिवार के लोग गांव गए थे। तब से वह अकेले रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे डिप्टी जेलर ड्यूटी से आवास पर गए थे। पड़ोसी से शाम पांच बजे उठाने को कहा था। इसके बाद वह आवास के अंदर चले गए। जब पांच बजे पड़ोसी ने उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं उठे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई आवाज नहीं आई। इस पर पड़ोसी ने खिड़की से अंदर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे। इसकी जानकारी जिला कारागार प्रशासन को दी गई। जब कमरे की अंदर जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सामने ही खाने की प्लेट रखी थी। डिप्टी जेलर की मौत से जिला कारागार प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके घर भिजवा दिया गया है। प्राथमिक तौर पर मामला हार्टअटैक से मौत का माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें