फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक अब भी खतरनाक, 31 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू का डंक अभी भी खतरनाक बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल में डेंगू के 31 नए केस मिले हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। लोगों को बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का खामियाजा लोगों को चुकाना पड़ रहा है। जांच कराने में भी लापरवाही की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों में करीब 55 सैंपल जांच को भेजे गए। इनकी रिपोर्ट में 31 डेंगू पॉजिटिव मिले। इससे साफ होता है कि डेंगू का खतरा अब भी बना हुआ है। लोग लापरवाही न करें। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि 31 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।%
मच्छरों का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ
ठंड शुरू होने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं हैं जिसको लेकर बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें