फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद हड्डी टूटने से हुई थी तेंदुए के शावक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर रिछौला चौकी के निकट सोमवार को रात बरामद हुए तेंदुए के ढाई महीने के मादा शावक का शव पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय परिसर में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम हुआ। वाहन की टक्कर के बाद हड्डी टूटने से मौत होने की बात साफ हुई है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल के बीच से होकर माधोटांडा पीलीभीत मार्ग गुजरता है। बाघ और तेंदुए की संख्या में इजाफा होने के चलते मार्ग के अलावा जंगल से बाहर खेतों में भी चहलकदमी बनी रहती है। सोमवार रात करीब दस बजे माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर रिछौला चौकी के निकट तेंदुए के शावक का शव बरामद हुआ था। जानकारी मिलने पर वनकर्मी शव को कब्जे में लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पीलीभीत स्थित मुख्यालय लेकर आए। मंगलवार को टाइगर रिजर्व से जुड़े पशुचिकित्सकों ने शावक का पोस्टमार्टम किया। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बरामद शव तेंदुए के मादा शावक का निकला। उसकी उम्र करीब ढाई माह है। वाहन की टक्कर के बाद हड्डी टूटने से मौत होने की बात सामने आई है।
मां न हो परेशान निगरानी के लिए लगाई गई दो टीमें
तेंदुए के मादा शावक की उम्र ढाई माह निकली। ऐसे में अफसर घटना स्थल के आसपास शावक की मां मादा तेंदुए की मौजूदगी की संभावना जता रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अफसरों ने दो टीमों को घटना स्थल के आसपास निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें