अमरिया के आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते दो पहलवान।
- फोटो : PILIBHIT
अमरिया। कस्बे के रामलीला मेले में चल रहे दंगल में मशहूर पहलवानों ने कुश्ती के दांव दिखाकर खूब इनाम बटोरा। दंगल में दिल्ली के विनोद पहलवान और पठानकोट के रुस्तम पहलवान के बीच हुई कुश्ती के रोचक मुकाबले में रुस्तम ने बाजी मारी। कुश्ती के मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे।
रामलीला में चल रहे दंगल में दिल्ली के विनोद पहलवान और पठानकोट के रुस्तम पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए दोनों पहलवानों को एक से बढ़कर एक दांव पेच अपनाए। दोनों पहलवानों की जोर आजमाइश देखकर ऐसा लग रहा था कि मुकाबला बराबरी पर छूटेगा। मगर अंतिम क्षण में पठानकोट के रुस्तम ने दिल्ली के विनोद को पटखनी देकर बाजी जीत ली। गाजियाबाद के राहुल पहलवान व परेवा वैश्य के दानिश पहलवान के बीच मुकाबला बराबर का रहा। पठानकोट के बशीर पहलवान ने दिल्ली के बादल पहलवान को हराया। परेवा वैश्य के चांद पहलवान व कस्बा अमरिया के शेर मोहम्मद पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। कलियर के मुशीर पहलवान ने कानपुर के कल्लू पहलवान को हरा कर जीत हासिल की। दंगल में रेफरी सेवा सिंह पहलवान रहे।