फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ मना ईद मिलादुन्नबी

विज्ञापन
बरावफात के मौके पर की गई सजावट को देखते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मजहब-ए-इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत का मुकद्दस पर्व ईद मिलादुन्नबी तमाम मुस्लिम इलाकों में पूरी शिद्दत से अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। हर तरफ खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

हुजूर की पैदाइश का जश्न कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजन स्थगित रहे। बारिश की वजह से घरों में ही अधिकतर आयोजन हुए। मस्जिदों, मदरसों में सजावट की गई। मुस्लिम आबादी में पैगंबर साहब की पैदाइश का जश्न जोशो खरोश के साथ मना। सुबह से ही मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में खुशी का माहौल था। चारों ओर लोग पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के जश्न में व्यस्त थे। पीलीभीत शहर के मोहल्ला भूरे खां मस्जिद मोटा पाकड़ और हनीफ खां की टाल पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया गया। मौजूद लोगों को उनके बारे में बताया गया। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर मुदस्सिर खां, गुलफाम बेग, अतहर अली खां, अब्दल वाहिद, आमिर खां, जाकिर मियां खां मौजूद रहे।
बीसलपुर नगर, रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, दियोरिया, टेहरी, सुजनी, पंसड़ी, गंझाड़ी, मनकापुर,रढै़ता, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, महादेवा, मुसेली, सायर, रिछुलिया, ईटारोड़ा, चठिया सेवाराम, दौलतपुर हीरा,चंद्रपुरा, अमरा करोड़, रोहनिया, नवदिया सितारगंज, कितनापुर, पहाड़गंज, आदि मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर बारावफात पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम श्रद्धालुओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सजावट का विशेष बंदोबस्त किया था। मस्जिदों में फातिहा दिलाई गई। मस्जिदों में भी सजावट की गई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर इन सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ प्रशांत सिंह, तहसीलदार जनार्दन, कोतवाल नरेश त्यागी, और दियोरिया थाना प्रभारी अचल कुमार पूरे समय गश्त करते रहे। अमरिया क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौम-ए विलादत के मौके पर परंपरागत ढंग से मस्जिदों को सजाया गया। घरों व सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। अकीदतमंदों ने घरों में चरागा कर फातिहा दिलाई। हलवा मिठाई तकसीम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें