फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को विद्युतीकरण कार्य को परखने आएंगे सीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेल खंड पर तीन फरवरी सीआरएस विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण को लेकर कार्यदायी संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेल खंड पर अप्रैल में 30 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का काम ग्रीन इंटरनेशन कंपनी ने शुरू किया था। अब पूर्वोत्तर रेलवे की डिवीजन में शहबाजनगर तक 79 किलोमीटर में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन पर भी पांच किलोमीटर में विद्युतीकरण का काम पूरा होने हो गया। बाद तीन फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शाहजहापुर से विद्युतीकरण का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के तार विद्युत वायर की ऊंचाई। पुलों और रेलवे क्रॉसिंगों पर विद्युत सुरक्षा को लेकर इंतजाम आदि का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम को पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच स्पीड ट्रायल करेंगे। इससे पहले कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने इलेक्ट्रिक लोको से 100 की स्पीड में इंजन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें