पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के पुरैना गांव में बुधवार शाम एक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के निकट पहुंच गया। ग्रामीण असीम के घर के बाहर घूम रहे दो बत्तखों को मगरमच्छ निगल गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत शारदा डैम के साथ अन्य नहरों और तालाबों में मगरमच्छ की मौजूदगी देखी जाती है। वहीं बुधवार को एक मगरमच्छ पानी के क्षेत्र से बाहर निकलकर पुरैना गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां ग्रामीण असीम के घर के बाहर घूम रही दो बत्तखों को भी मगरमच्छ खा गया। ग्रामीणों की मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना वनकर्मियों को दी गई। कुछ देर बार क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया गया। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि आबादी क्षेत्र में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।