फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का वारंट जारी

Sun, 01 Feb 2015 12:43 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ अनिल अग्रवाल हत्याकांड में फरार चल रहे चारों हत्यारोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोर्ट ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौक में 11 नवंबर 2014 को सर्राफ अनिल अग्रवाल की बदमाशों ने लूट में असफल होने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सर्राफ के बेटे की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 30 दिसंबर को पुलिस ने घटना का खुलासा कर साजिश कर्ता सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बागर के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू को गिरफ्तार कर चालान भेजा था।

इस दौरान पुलिस ने हजारा थाना के गांव सिद्धनगर के सर्वजीत सिंह बिल्लू, बाजार घाट के भजन सिंह, उसका भाई जागीर सिंह और लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाहीक्षेत्र के माझा फार्म निवासी शातिर बदमाश बग्गा सिंह को पुलिस ने हत्यारोपी बनाया था। जिन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोर्ट ने अब चारों हत्यारोपियों का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें