फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बेहोश कर लूट ले गए ई-रिक्शा

Tue, 18 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के ई-रिक्शा चालक को कुछ जहरखुरानों ने बेहोश कर दिया और रिक्शा व अन्य सामान समेत करीब 75 हजार रुपये की संपति लूट ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी मन्नू ने बताया कि उनका भाई नदीम नगर में ई-रिक्शा चलाता है। वह 17 अक्तूबर को सुबह घर से रिक्शा लेकर निकला था। शाम को लगभग छह बजे ईदगाह चौराहे पर देखा गया। देर रात तक जब वह नहीं आया, तभी घर वालों ने तलाश की। मंगलवार को सुबह गजरौला रोड पर रेंज आफिस के निकट रेत के ढेर पर लोगों ने उसे बेहोश स्थिति में देखा। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि नदीम को जहर दिया गया है। मन्नू ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी, जिसमें जहरखुरानों को अज्ञात बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें