फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य समेत दो पर मुकदमा

Tue, 21 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले में  सुनगढ़ी पुलिस ने ग्रुप एडमिन व जिला पंचायत सदस्य और फोटो पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अमरिया के जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद ने ग्रामीण मीडिया ग्रुप नाम से ब्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसमें शामिल अकरम अंसारी नामक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो ग्रुप पर पोस्ट किया है। इससे पीएम की छवि धूमिल हो रही है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने ग्रुप एडमिन असलम जावेद एवं फोटो पोस्ट करने वाले अकरम अंसारी के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर आईटीएक्ट, धोखाधड़ी और मानहानि की धाराओं में केस  दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमे का वादी भाजपा के नगर महामंत्री अंबरीश शर्मा को बनाया गया है। 
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर जारी कराया था सिम  
कस्बा इंचार्ज अभय कुमार पांडे ने फोटो अपलोड करने वाले नंबर की आईडी निकलवाई है। इसके बाद सिम के फर्जी आईडी पर चलाए जाने की बात निकली। आरोपी का सिम उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) खटीमा क्षेत्र के पहाड़ी कालोनी निवासी दीप प्रकाश के नाम से जारी है। 
ग्रुप एडमिन से संपर्क करने के लिए कई  बार कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए  कस्बा इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस को लगाया गया है। मामले की विवेचना  क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें