फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Tue, 21 Mar 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
थाना परिसर में मृतक की रोती बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छानी गांव में बाजार कर पैदल घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। थानाक्षेत्र के छानी गांव निवासी शीलू वर्मा (22) पुत्र स्व.रामसजीवन मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे राठ मार्ग पर कस्बे में बाजार से
विज्ञापन


सामान खरीदने गया था। काम निपटाने के वह पैदल घर जा रहा था तभी छानी इंगोहटा तिराहे के पास सामने की ओर से आर ट्रक चालक ने युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। जबकि चालक

फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई शैलेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद से मां सियाबाई व परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें