चीनी मिल की ओर जा रहे गन्ने के आवेरलोड ट्रक ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। छतरी चौराहा से मिल के लिए मुड़ते ही ट्रक के ऊपरी निकल रहा गन्ना बिजली की तारों में उलझ गया। जिससे बिजली की तार टूटकर गिर गए। इसके बाद दुकानों के आगे कराए गए पक्के निर्माण को भी ध्वस्त कर दिए। दूसरे दिन सुबह जानकारी मिलने पर लोग जमा हुए और नाराजगी जताई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों के सामने बिजली संकट गहराया रहा।
गुरुवार रात डिग्री कॉलेज चौराहा की ओर से एक गन्ना लदा ट्रक एलएच चीनी मिल जा रहा था। छतरी चौराहा से स्टेशन रोड पर मोड़ते ही ट्रक पर लदा ओवरलोड गन्ना क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गया। गन्ने की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली तार उसमें अटकने लगे। इसकी परवाह किए बगैर चालक अपनी धुन में चलता गया और एक सिरे से बिजली की तमाम तार टूट कर गिर गए। इसके बाद आगे जाकर ट्रक स्टेशन रोड पर बनी दुकानों में घुसने लगा। जिससे दुकानों के आगे का पक्का निर्माण और साइन बोड धराशाही हो गए। शुक्रवार सुबह गन्ने की जगह-जगह गन्ने और टूटे तार दिखाई दिए तो अफरा-तफरी मच गई। लोग जमा हुए और गन्ने के वाहनों की एंट्री को लेकर रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान चालक के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। इधर तारों के टूटने से बिजली की समस्या बनी रही।