फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दो सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के नशे में बगैर हेल्मेट लगाए दौड़ा रहे थे बाइक
विज्ञापन

मरने वालों में रोजगार भी शामिल 
अबकी तीन परिवारों के लिए होली बदरंग हो गई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो ग्रइ। पहला हादसा माधोटांडा रोड पर मथनाजप्ती के पास हुआ। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार रोजगार सेवक समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवारवालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। 
गजरौला थाना क्षेत्र के सिरसा सरदाह निवासी रोजगार सेवक 26 वर्षीय अवधेश सोमवार को अपने साथी गांव के 22 वर्षीय रमेश पुत्र तीर्थ प्रसाद के साथ दोस्तों से मिलने बाइक पर कलीनगर जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर मथनाजप्ती के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने फोन पर हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उठाकर सीएचसी ले गई। जहां अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर रमेश को पीलीभीत रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। रमेश की शादी हो चुकी है। उसके दो साल की बेटी है। जबकि रोजगार सेवक अवधेश अविवाहित था।
विज्ञापन

 नियमों की अनदेखी बनी हादसे की वजह 
होली के मौके पर नियमों की अनदेखी दो परिवारों में मातम की वजह बन गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके अलावा चिकित्सकों की मानें तो दोनों ही नशे में थे। दोनों में अल्कोहल की पुष्टि की गई है। 

 हजारा इलाके में साइकिल सवार की जान गई 
थाना क्षेत्र के नेहरोसा गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हें देवल पुत्र डालचंद फेरी लगाकर चूड़ी बेचते थे। रविवार शाम वह ग्राम चकलऊआ से फेरी लगाकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ दूरी पर उनकी साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नन्हें के दो बच्चे 12 वर्षीय बेटा विशाल और पांच माह की बेटी अंजलि हैं। 
विज्ञापन


दुर्घटना में दंपति समेत तीन घायल 
माधोटांडा क्षेत्र के हरिपुर फुलहर निवासी वसंत गिरि पत्नी सीता गिरि और भाई अमित के साथ बाइक पर माधोटांडा गए थे। मंगलवार शाम घर लौटते समय गांव के नजदीक उनकी बाइक में सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसंत गिरि बिना हेलमेट पहने बाइक चल रहा था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें