फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से डेढ़ लाख का माल उड़ा ले गए चोर

Thu, 27 Apr 2017 10:31 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पुलिस पिकेट से चंद कदम दूरी पर चोरों ने बुधवार रात एक सराफ की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर शटर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर उड़ा ले गए। सराफ को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। गौरतलब यह कि कारोबारी के तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

सुंदरपुर के रहने वाले रामकुमार की नेशनल हाईवे पर बारात बोझ गांव के पास सराफा की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने रामकुमार की दुकान को निशाना बनाया। शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोर चांदी व सोना समेत करीब डेढ़ लाख की कीमत के जेवर उड़ा ले गए। खास बात है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस वाले बैठे रहे, जिन्हें चोरों के आने जाने की भनक तक नहीं लगी। यूपी 100 पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस भी गश्त पर रहती है। इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी रामकुमार को घटना का पता चला। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान दुकान से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खाली तिजोरी पड़ी मिल गई। कारोबारी राम कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें