फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी निकालने गई बच्ची की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 27 Apr 2017 10:29 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में पुताई के लिए तालाब से गीली मिट्टी निकालने गई दस साल की बच्ची की तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ गई उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नवादा महेश के रहने वाले देवदत्त मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी दस वर्षीय पुत्री लता देवी उर्फ अनीता मकान की पुताई के लिए गीली मिट्टी लेने के लिए लाइन पार तालाब पर गई थी। उसके साथ गांव की उसकी सहेली गीता (11) भी गई। मिट्टी निकालते वक्त तालाब में डूब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन लता की मौत हो चुकी थी, जबकि गीता की हालत गंभीर थी। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल गंभीर हालत में गीता को सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर लता के शव को परिवारीजन घर ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें