रेलवे स्टेशन मास्टर एसएन प्रसाद ने बताया कि हफ्ते भर पहले वह पत्नी सविता के साथ पैतृक घर गाजीपुर गए थे। तीन दिन पहले पुत्र पंकज टनकपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। शुक्रवार की देर शाम जब वह लौटकर आए और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो तो देखा की कमरों के ताले टूटे पड़े थे। क्वार्टर के बरामदे की जाली और दरवाजे का भी कुंडा टूटा पड़ा था। चोरों ने कमरे में डबल बैड में रखे सूटकेश को खोलकर उसमें रखा सोने का हार, दो चेन, नथ, टीका, चार झुमकी, चार टॉप्स, पांच अंगूठी, छह मंगलसूत्र, चार सुई धागा, चार कान की बाली, तीन नाक के फूल और चांदी के पांच पायल, दो चेन, एक अंगूठी चोरी कर ली। चोरों ने दूसरे कमरे में भी कीमती सामान खंगाला। स्टेशन अधीक्षक कैसर इमाम के साथ स्टेशन मास्टर एसएन प्रसाद ने कोतवाली पुलिस के तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
रेलवे स्टेशन की कई ग्रिल चोरी
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन पर फुलवाड़ी को पशुओं से बचाने को लगाई गई लोहे की ग्रिलों में पश्चिमी ओर की कई ग्रिल चोर चुरा ले गए। विभागीय अफसरों का मानना है कि नशेड़ी एक-एक ग्रिल चोरी कर ले गए हैं।