फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लखनऊ के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 29 Jan 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मोहल्ला इंदिरापुरम निवासी एक कोल्ड ड्रिंक्स कारोबारी के सत्रह वर्षीय नौकर हेम कुमार की होटल के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने मालिक सौरभ सिंह के साथ ठहरा हुआ था। हेम कुमार को बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने के बाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना बताए सौरभ सिंह शव लेकर लखनऊ रवाना हो गए। जानकारी मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरापुरम निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड पर पर सिनेमा हाल के पास उनकी ननिहाल है। ननिहाल में किसी के न होने के कारण वह यहां मकान और दुकानों का किराया लेने हर महीने आते हैं। गुरुवार को वह अपने नौकर 17 वर्षीय नौकर हेमकुमार को लेकर पीलीभीत आए और थाना सुनगढ़ी के सामने एक होटल के कमरा नंबर 109 में रुक गए। शुक्रवार तड़के नौकर हेमराज बाथरूम गया। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं निकला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने होटल के कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर हेमकुमार को बाहर निकाला। वह तुरंत उसे लेकर गांधी स्टेडियम रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर वह पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इधर, किसी ने सुनगढ़ी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस होटल पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर आईडी आदि चेक की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने होटल कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए रजिस्टर पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल कर शव वापस मंगवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक हेमकुमार मूलरूप से छत्तीसगढ़ का निवासी है। उसका परिवार करीब 20 वर्षों से सौरभ सिंह के यहां रह रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें