फर्राटा (पंखा) अपनी ओर घुमाते वक्त लगा था करंट
पंखा अपनी ओर घुमाते वक्त एक महिला का करंट लग गया। इसके बाद परिवारीजनों ने उसको चिकित्सक को दिखाने के बजाए रेत में दबाकर इलाज शुरू कर दिया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गजरौला के सिंधौरा गांव निवासी राजेंद्र पासवान की 30 वर्षीय पत्नी रुपदेई बुधवार को अपने बहनोई दयालपुर निवासी कृष्णपाल के घर आई थी। दोपहर को बहनोई के बड़े भाई नंदराम के घर मिलने गई हुईं थी। इस बीच उन्होंने कमरे में रखे फर्राटा पंखा को अपनी ओर घुमाने की कोशिश की, जिसमें उनको करंट लग गया। चीख पुकार मचने पर मौजूद परिवारीजनों ने बमुश्किल बचाया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए रेत के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों का मानना है कि रेत में दबाने के बाद करंट का असर कम हो जाएगा। इसको लेकर मौके पर भीड़ लगी रही। बता दें कि माधोटांडा क्षेत्र में इससे पहले भी करंट पीड़ितों को इलाज के बजाए रेत में दबाने के मामले सामने का चुके है।